बागेश्वर, जून 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा व कांग्रेस से अब लोगों का भरोसा उठ गया है। अब उक्रांद पर सबकी नजर टिकी है। पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में युवा नेता वरुण चंदोला ने कहा कि सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को लूटा जा रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा लीक हो रहे हैं। एक बेरोजगार किस तरह परीक्षा की तैयारी करता है और किसी तरह फार्म भरकर अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ता चाहता है, लेकिन सरकार ईमानदारी से परीक्षा तक नहीं करा पा रही है। नीट जैसी परीक्षा लीक हो गई है। लोगों को भाजपा के सिस्टम पर ही भरोसा न...