चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में परीक्षा का नाम सुनते ही कई बोर्ड परीक्षार्थी अक्सर तनाव में आ जाते हैं। इससे उनकी परीक्षा प्रभावित होती है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को क्या क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने कुछ टिप्स दिए। प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने कहा कि परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। साफ सुथरे और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने बताया कि हर छात्र को पेपर को ध्यान और एकाग्रता से पढ़ना चाहिए। आसान और अधिक नंबर वाले सवालों को पहले हल करना चाहिए। जवाब पॉइंट्स में लिखने चाहिए, साथ ही महत्वपूर्ण शब्दों को अंडरलाइन जरूर करना चाहिए। उनका कहना है कि परीक्षार्थी को बिना पढ़े जवाब नहीं लिखना चाहिए।

हिंदी हिन...