नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इमरान खान को इस सिलसिले में नोटिस भेज दिया है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें आगामी 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश जारी किया है। इससे पहले इमरान खान बीते सप्ताह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कहा है कि इमरान खान को विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर यह नोटिस थमाया गया है। प्रदर्शन में हिस्सा लेने को देश के इमिग्रेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत गैरकानूनी बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...