नई दिल्ली, जुलाई 25 -- छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। टाइफाइड से जूझ रहे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को जैसे ही इस्तीफे की खबर मिली वह खुशी से झूम उठे। दीपके घुटनों के बल बैठे और फिर आसामान की ओर देखने लगे। कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर दीपके का जश्न का वीडियो भी है। जश्न के बाद दीपके ने जैसे ही 'विक्ट्री स्पीच' देना शुरू किया वे अचानक 'गुस्से' में पीछे मुड़ गए। दरअसल जैसे ही वे स्पीच शुरू कर रहे थे तो उन्हें एहसास हो गया कि उन्होंने जो माइक थामा है उससे प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों को आवाज नहीं जा रही है। वे तुरंत पीछे मुड़े और फिर अपना माइक पीछे मौजूद साथियों को थमा दिया।आनन-फानन में तुरंत माइक चेक किया गया एक साथी ने माइक चेक किया और फिर जब उससे आवाज जाने लग...