अल्मोड़ा, मई 27 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। फलसीमा के उदयशंकर नाट्य अकादमी में बुधवार को सतत विकास लक्ष्य अचीवर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली संस्थाओं, सामजिक लोगों और प्रदेश में पहले स्थान प्राप्त करने वाले जिलों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने विकास की इस गति को कायम रखते हुए राज्य को नई ऊंचाई तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ससत विकास लक्ष्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रुद्रप्रयाग, दूसरे स्थान पर रहे उत्तरकाशी और नैनीताल, तीसरे बागेश्वर, चमोली और टिहरी को पुरस्कृत किया। सीएम ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले जिलों को बधाई दी। साथ ही अन्य जिलों को सीख लेते हुए सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयत्न करने की बात कही। इस दौरान विभिन्न वर्गो...