चंदौली, जुलाई 19 -- चंदौली, संवाददाता। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों का आनिश्चितकालीन धरना शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। धरने के छठवें दिन पिपरपतियां हथियानी के किसान 24 घंटे के लिए धरने पर बैठे। इस दौरान किसानों ने परियोजना को निरस्त किए जाने की मांग उठाई। कहा कि इस परियोजना से किसान भूमिहीन होकर भूखों मरने लगेंगे। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता और मोर्चे के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन संगठित होने लगा हैं। अब गांव-गांव विरोध होने लगा है। अलग-अलग गांव के किसान एक-एक दिन अनिश्चितकालीन धरने पर आकर बैठ रहे हैं। किसान अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देने के लिए आमादा हैं। चेतावनी दी कि जब तक परियोजना की वापसी नहीं होंगी। तब तक आंदोलन चलता रहेगा।धरने को पूर्व ब्...