कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई के मामले में जेल में बंद विनोद अग्रवाल पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को शहर आई वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, चकेरी, जाजमऊ में पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है। इनकी अनुमानित कीमत 5.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आईसीआईसीआई बैंक का एक खाता भी फ्रीज किया गया है। इसमें 37 लाख रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, ये संपत्तियां विनोद अग्रवाल ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की काली कमाई से अर्जित की हैं।वाराणसी सारनाथ के एसीपी विदूष सक्सेना गुरुवार को पुलिस फोर्स के साथ शहर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सारनाथ में क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी सिलसिले में सबसे पहले ...