कानपुर, जनवरी 8 -- चकेरी। परिवार से अलग जाजमऊ के आदर्श नगर में रहने वाले सिंचाई विभाग के पूर्व इंजीनियर का शव गुरुवार को कमरे में सड़ी-गली हालत में मिला। कमरे में शराब की बोतलें भी पड़ी थीं। करीब 15 दिन से संपर्क न होने पर उनके भाई-बहन घर पहुंचे थे। दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी तो बेड पर शव पड़ा मिला। उनकी पत्नी इनकम टैक्स विभाग से रिटायर हैं और करीब दो साल से दोनों बेटियों के साथ वाराणसी में मायके में रह रही हैं। आदर्श नगर निवासी 62 वर्षीय अमरकांत घोष सिंचाई विभाग से जेई पद से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी पूर्णिमा और दो बेटियां रुद्राणी व ब्राह्मणी हैं। मृतक की बहन कल्पना ने बताया कि भाभी मायके में बेटियों के साथ रहती हैं। यहां पर भाई अमरकांत अकेले ही रहते थे। करीब दो साल पहले वह रिटायर हुए थे। कल्पना ने बताया कि वह दस से 15 दिन म...