कानपुर, मार्च 26 -- तीनों आरोपियों की फोटो - बनारस से आई किशोरी से मंधना के हॉस्टल में तीन युवकों ने किया था दुष्कर्म- मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के निजी अंगों व शरीर के अन्य हिस्सों में मिले निशानबिठूर, संवाददाता। एक छोटे से कागज पर पता और मोबाइल नंबर लिखकर कथित भाई से मिलने आई बनारस की किशोरी से मंधना के हॉस्टल में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों ने दरिंदगी की इंतिहा पार कर दी। उसे हॉस्टल के कमरे में पांच घंटे तक बंद रखा और हैवानियत की। उसके शरीर को नोच-खरोंच डाला। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में उसके निजी अंगों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।बनारस के चौलापुर वरुणा के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार रात अपने कथित भाई से मिलने मंधना बाजार पहुंची थी। कागज पर उसने पता और मोबाइल नंबर लिख रखा था। कथित भाई ने मोबा...