बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता कमासिन के अधांव गांव निवासी वाटर हीरो रामबाबू तिवारी को प्रयागराज स्थित माघ मेले में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया। महाशिवरात्रि से पहले सभी शिव भक्तों से द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम पर 12-12 पौधे लगाने का आह्वान किया। शोध छात्र रामबाबू तिवारी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में 75 तालाबों का पुनरुद्धार सामुदायिक सहयोग से कराया है। बुंदेलखंड व प्रयागराज में उन्होंने जल संरक्षण के लिए गांव-गांव जल चौपाल लगाई और जल यात्रा निकाली। उनके इस कार्य की सराहना मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से उन्हें वाटर हीरोज अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। प्रयागराज के कुंभ मेले में सतुआ बाबा शिविर (खाक चौक, महावीर ...