नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- 'कौन बनेगा करोड़पति' पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म 'हैवान' प्रमोट करने के लिए 11 सितंबर वाले एपिसोड में आए थे। इस दौरान महानायक अमिताभ बच्चन की अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ ढेर सारी बातें हुई थीं। हालांकि हमेशा की तरह एडिट के दौरान कुछ क्लिप समय को ध्यान में रखते हुए काट दी गईं। अब हाल ही में मेकर्स ने KBC का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, इसमें सैफ अली खान अपने और करीना कपूर खान के साथ में बाइक राइड पर जाने का तजुर्बा बता रहे हैं।सैफ अली खान ने सुनाया यह किस्सा वीडियो में सैफ अली खान बताते हैं कि कैसे जब वह पहली बार करीना कपूर के साथ एक बाइक राइड पर गए, तो हर कुछ मिनट में वह चीख पड़तीं और अपने नाखून उनमें धंसा देतीं। बात में सैफ अली खान को धीरे-धीरे समझ में आया कि करीना को बाइक राइड करना बिलकुल पस...