अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- रानीखेत। सकल सनातन हिंदू समिति की ओर से यहां शिव मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह नगर होते हुए मंदिर तक सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में विहिप, आरएसएस सहित तमाम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आरएसएस विभाग प्रचारक कमल जीत, कथा वाचक चंद्र शेखर अधिकारी और प्रो. सरिता चौहान ने कहा कि हिंदू धर्म वसुधैव कुटुंबकम पर विश्वास करता है। भाईचारा और सर्वधर्म सम्भाव के साथ भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...