अररिया, अगस्त 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र अररिया की ओर से जिले के किसानों के लिए 'कैच द रेन (वर्षा जल संचयन) विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वर्षा जल के संरक्षण एवं संचयन, जल की बर्बादी रोकने, भूजल स्तर को बनाए रखने तथा कृषि में जल के समुचित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजीत कुमार, वैज्ञानिक (पादप प्रजनन) तथा डॉ. राम नरेश, वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र अररिया ने किसानों को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- 'कैच द रेन' अभियान का शुभारंभ: कुलपति बोले,'जल है तो कल है', पारंपरिक पद्धतियों से जल स...