प्रयागराज, मई 10 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में रविवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग एवं परिचय समारोह हुआ। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अध्ययन प्रणाली, ऑनलाइन सेवाओं, असाइनमेंट और परीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं से अवगत कराते हुए उन्हें तकनीक आधारित शिक्षा के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों को ई-ज्ञानकोष, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कक्षाओं तथा परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से दी गई। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में दूरस्थ शिक्षा प्रभावी माध्यम बन चुकी है और इग्नू विद्यार्थियों को आत...