नई दिल्ली, जुलाई 24 -- जापान की मशहूर मंगा (कॉमिक) चेन 'वन पीस' का समुद्री डाकू झंडा अब युवाओं के विरोध प्रदर्शन का नया प्रतीक बन गया है। इस झंडे को स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स का जॉली रोजर कहा जाता है। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलन में भी कई प्रदर्शनकारी यह झंडा लेकर नजर आए। साल 1997 में लेखक एइचिरो ओडा ने 'वन पीस' की शुरुआत की थी। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली मंगा चेन में शामिल है और इसकी 50 करोड़ से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इसकी कहानी मंकी डी. लफी और उसके साथियों की है, जो अन्याय और भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ लड़ते हैं। यही वजह है कि आज कई युवा इस झंडे को अपने संघर्ष और न्याय की मांग का प्रतीक मान रहे हैं। यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन के बीच ब्लू टोकई ने जीता दिल, को-फाउंडर का बयान इंटरनेट पर छा...