अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। वनाग्नि और आग की अन्य घटनाओं को देखते हुए नेत्र चिकित्सक डॉ जेसी दुर्गापाल ने सलाह दी है। कहना है कि आग से उठने वाला धुआं आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे बचाव के लिए काले चश्मे का प्रयोग करें। इसके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को खुले स्थान पर ले जाएं, आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं व पट्टी करें। अन्य बीमारियों से बचने को मास्क का प्रयोग, पूरे कपड़े पहनने आदि की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...