नई दिल्ली, मार्च 30 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर संसद में सोमवार को जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है और अब विकसित हो रहा है। अमित शाह ने कहा, 'आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। बस्तर के हर गांव में एक स्कूल स्थापित करने का अभियान चलाया गया। क्षेत्र के हर गांव में राशन की दुकान खोलने का अभियान चलाया गया। हर तहसील और पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए गए हैं।' यह भी पढ़ें- CEC को हटाने के प्रस्ताव पर सिंधवी का RS में सवाल, हरिवंश का जवाब- 'देखूंगा' अमित शाह ने कहा कि लोगों को आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी किए गए हैं और उन्हें अब 5 किलोग्राम अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं ...