मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुबन जगदीश में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी जिला इकाई की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताओं ने फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत और अंधकार में डूबा था, उस समय फुले जी ने वंचितों के उत्थान के लिए मशाल जलाई। उन्होंने महात्मा फुले को सामाजिक क्रांति का प्रणेता बताया। फुले के प्रसिद्ध सूत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है। आज देश इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष केशव चौबे, बैजू कुशवाहा, मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र राम, याचना शाही, रितेश कुशवाहा और बीना शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...