बगहा, अक्टूबर 13 -- सातवें वेतनमान पर शिक्षकों की एकजुटता बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुद्दा शिक्षकों के लिए जरूरी है, चाहे हम उठाएं या कोई भी उठाए। अगर छह लाख शिक्षक एकजुट हो जाएं, तो बिहार के सभी दलों को हर हाल में समाधान निकालना होगा। लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान इसलिए जरूरी है। क्योंकि दिल्ली में जिसे राज करना है, उसे बिहार में लोकसभा चुनाव जीतना है। बिहार के छह लाख शिक्षकों का समर्थन नहीं होगा तो कोई जीत नहीं सकता। वे सोमवार देर शाम में बेतिया शहर के एक होटल में बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दो लाख शिक्षक एक साथ आ जाएं, चाहे किसी भी संघ के हों तो एक साल का आंदोलन और एक साल के प्रयास 7वें वेतनमान को केंद्रीय मुद्दा बनाएगा। हर राजनीतिक पार्टी को इसका समाधान निकालने के लिए मजबूर होना होगा। 20 साल से बैठ...