अल्मोड़ा, मई 20 -- अल्मोड़ा। नगर में बंदरों की तादात कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। एनटीडी निवासी मोहन चंद्र, विनोद चंद्र, केशव प्रसाद आदि का कहना है कि बंदरों ने घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। बंदर आए दिन बच्चों और महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। बाजार से आने वाले लोगों के सामान पर झपट रहे हैं। इससे डर का माहौल है। लोगों ने नगर निगम से बंदरों की परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...