'लू' को लेकर दोआबा का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
कौशाम्बी, मार्च 16 -- दोआबा का स्वास्थ्य महकमा लू को लेकर अभी से ही अलर्ट हो गया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बेड आरक्षित करने से लेकर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तक की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी किए जाने की योजना है। सीएमओ ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम के तैयार होने का दावा किया है। गर्मी ने इस बार होली के पहले से ही असर दिखाना शुरू कर दिया। अप्रैल से ही लू चलने की संभावना है। लू चलने के दौरान इसकी चपेट में आकर बीमार होने वालों की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। जिला अस्पताल में 100 बेड आरक्षित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.