नई दिल्ली, मई 5 -- महाराष्ट्र के बीड जिले में एक बड़े फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहां महिला ने शादी के नाम पर कई पुरुषों को लूट लिया। इस महिला को लुटेरी दुल्हन के नाम से बुलाया जा रहा है। वह पहले ही 8 शादियां कर चुकी थी और हर बार पति से लाखों रुपये ठग लिए। 9वीं शादी ने उसके इस खेल को सबके सामने ला दिया। बीड के उमापुर गांव के एक युवक को इस रैकेट के एजेंटों ने शादी के जाल में फंसाया। शादी के बाद जब उसकी संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। रैकेट के सदस्यों ने युवक को आकर्षक प्रस्ताव देकर फंसाया। शादी के बहाने लाखों रुपये एजेंटों और दुल्हन ने वसूले। शादी के कुछ समय बाद ही पति को दुल्हन के व्यवहार पर शक हुआ। जांच में पता चला कि यह महिला पहले आठ पुरुषों से शादी कर चुकी है...