अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुलानुशासक कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। सभी दावेदारों से लिंगदोह समिति की सिफारिशों व उत्तराखंड राज्य सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के निर्धारित नियमों के अनुरूप ही चुनाव प्रचार करने को कहा है। कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या ने आदेश जारी कर बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...