नई दिल्ली, अगस्त 11 -- JBL Pulse 6 Launched: JBL ने अपना अनोखा लालटेन जैसा दिखना वाला पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है, जो जुगनू की तरह चमकता है। इसे JBL Pulse 6 नाम से बाजार में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि पल्स 6 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर अपना अपनी लाइनअप में सबसे नया मॉडल है, जो अपनी बिल्ट-इन एलईडी लाइटिंग के लिए खास है। यह स्पीकर सबसे पहले चीन में 2,499 युआन ($370, यानी करीब 35,300 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च हो रहा है। इसे जेबीएल कंबोडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। इस छोटू स्पीकर में क्या-क्या खास है, चलिए जानते हैं...JBL Pulse 6 स्पीकर की खासियत गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, बाहर की ओर, पल्स 6 पुराने मॉडलों के ट्रांसपेरेंट सिलेंड्रिकल डिजाइन को बरकरार रखता है लेकिन इसका टॉप पर एक हैंडल जोड़ा गया है, जिससे इसे कहीं भी आसानी...