प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- सावन मास में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक, प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ियों के मार्ग और मंदिरों के पास की खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया। लहसुन, प्याज युक्त पदार्थ का दुकानदारों से उल्लेख करने, शराब की दुकानें ढककर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत तत्काल पूरी कराई जाए। बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त कराया जाए और मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- कांवरियों के लिए अविलंब दुरुस्त करें सड़क व अन्य बुनियादी सुवि...