नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- लद्दाख पर पड़ोसी देश चीन के दावे पर भारत ने कड़ी और तीखी प्रतिक्रिया दी है और दो टूक लहजे में कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। भारत ने ये भी साफ किया है कि बीजिंग के इनकार करने से 'हकीकत नहीं बदलने वाली' है। लद्दाख पर चीन की टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम फिर से दोहराते हैं कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अटूट हिस्सा है। चीन के इनकार करने से यह स्थापित तथ्य नहीं बदल सकता।" जायसवाल ने आगे कहा, "जहां तक ​​भारत सरकार के गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति का सवाल है, जिसका जिक्र किया जा रहा है, वह अपने आप में स्पष्ट है। इस घोषणा में बताया गया है कि लद्दाख केंद्र शासित प्र...