नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- रियलिटी टीवी से पहचान बनाने वाले राहुल महाजन अपने पिता और दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन को याद कर भावुक हो गए। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पिता को खोने का दर्द बयां किया। साथ ही, उनके अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया की मौजूदगी और इसके बाद जिंदगी में आई मुश्किलों के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि पिता के निधन के बाद से उनकी जिंदगी में लगातार गिरावट आई है। उन्होंने कहा, 'जब से मेरे पिता का निधन हुआ है, मेरा डाउनफॉल ही हुआ है।''पिताजी को खोने का दुख कभी नहीं जा सकता' राहुल ने सुभोजित घोष को दिए इंटरव्यू में कहा, "पता है क्या होता है? किसी अपने के गुजर जाने के तुरंत बाद आप सुन्न पड़ जाते हो। समझ ही नहीं आता कि क्या हो रहा है और क्या करना है। आज पिताजी को गए करीब 20 साल हो गए हैं इसलिए मैं यहां इस बारे म...