नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- देशभर में सोशल मीडिया और डेटिंग/मेट्रिमोनियल ऐप्स के जरिये महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस की साइबर थाना टीम ने करीब 500 से अधिक महिलाओं को 'हनीट्रैप' और 'रोमांस स्कैम' का शिकार बनाने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आनंद कुमार डेटिंग ऐप्स पर खुद को डॉक्टर, वकील, सफल बिजनेसमैन या फिल्म प्रोड्यूसर बताकर फर्जी प्रोफाइल बनाता था। वह मेट्रिमोनियल साइट्स पर जीवनसाथी की तलाश कर रही महिलाओं को निशाना बनाता था। भरोसा जीतने के बाद वह महिलाओं से उनके निजी फोटो और अश्लील वीडियो हासिल कर लेता था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.