रुद्रपुर, फरवरी 17 -- शांतिपुरी, संवाददाता। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट की अध्यक्षता में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं से हायर एजुकेशन के बाद रोजगार प्राप्ति की तमाम संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें समय की परिस्थितियों को देखते हुए रोजगार पाने से अधिक दूसरों को रोजगार देने वाले बनने की तमन्ना रखनी चाहिए। शांतिपुरी सैनिक संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों में रोजगार के सुनहरे अवसर को हासिल करने के टिप्स दिए। उन्होंने इसके लिए स्वयं के अंदर राष्ट्र सेवा की सोच को विकसित करने की बात कही। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्...