नई दिल्ली, अगस्त 20 -- कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का विवाद सुलझने के बाद अब तेलंगाना में बगावत के सुर तेज हो रहे हैं। पार्टी की आंतरिक कलह उस वक्त खुलकर सामने आ गई, जब कैबिनेट मंत्री की बेटी ने खुलकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को न सिर्फ चुनौती दे डाली, बल्कि उन्हें अहंकारी तक करार दिया। पार्कल विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही कोंडा सुष्मिता ने जोर देकर कहा कि अगले चुनाव में पार्कल विधानसभा से वही जीतेंगी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता पार्कल विधानसभा से पार्टी टिकट पाने के लिए प्रयास कर रही है। मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोगों से वर्तमान विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी का समर्थन कर दिया। पहले से ही जारी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री के इस ऐ...