नई दिल्ली, जुलाई 3 -- 1994 में रिलीज हुई फिल्म कभी हां कभी ना में आना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामुर्ति ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने जीवन के तमाम पहलुओं को लेकर बात की। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे आज के समय में लोगों के प्यार के साथ-साथ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।एक्स पर ट्रोलिंग को लेकर क्या बोलीं सुचित्रा हिंदी रश से खास बातचीत में सुचित्रा ने कहा कि उन्हें बहुत से लोगों का प्यार मिलता है, लेकिन लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। सुचित्रा से पूछा गया कहां लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। इसपर सुचित्रा ने एक्स (पहले ट्विटर के नाम से मशहूर) का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अब तो वो ट्विटर का इस्तेमाल भी नहीं करती हैं। एक्ट्रेस को मिलीं रेप की धमकियां ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए सुचित्रा ने कहा, "क्...