नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को 'रेजीम चेंज की लड़ाई' बताकर चर्चा में आए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण एक फर्जी वीडियो पर फंस गए हैं। रूसी विदेश मंत्र का फर्जी वीडियो शेयर करने की वजह से दिल्ली पुलिस ने भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वीडियो में रूसी विदेश मंत्री को भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया है। दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा करने के आरोप में भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। प्रशांत भूषण ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें छेड़छाड़ करके रूसी विदेश मंत्री को भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाया गया था।भ्रामक और भड़काऊ बातों से अफवाहें फैलने की आशंका: पुलिस पुलिस ने 3 नवंबर ...