नई दिल्ली, फरवरी 11 -- आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हेराफेरी का आरोप लगाया है। आप नेता ने दिल्ली के हरे-भरे और खुले क्षेत्रों में नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे प्रदूषण को कम करने के बजाय आंकड़ों में हेरफेर करने का प्रयास बताया। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के वायु गुणवत्ता आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। उन्होंने भाजपा सरकार के दिल्ली के हरे-भरे और खुले क्षेत्रों में छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे प्रदूषण को कम करने के बजाय प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर करने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा...