रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर कॉलेज युवा महोत्सव 'रीझ-रंग 2025-26' में दूसरे दिन शुक्रवार को युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा और अद्भुत प्रतिभा का संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और स्नातकोत्तर विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन स्पर्धाओं में संगीत, रंगमंच, ललित कला और साहित्यिक विधाएं शामिल थीं। ललित कला के अंतर्गत क्ले मॉडलिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना को रंगों और आकृतियों में उकेरा। वहीं, साहित्यिक स्पर्धाओं के तहत हिन्दी व अंग्रेजी वाद-विवाद और काव्य पाठ का आयोजन किया गया। रंगमंच विधा में एकांकी, स्किट, माइम और मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रम...