संभल, मार्च 20 -- संभल । भोर होते ही मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हल्की रिमझिम बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी, बल्कि आस्था और भक्ति का रंग और गहरा हो गया। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं, प्रसाद चढ़ा रहे हैं और मां का आशीर्वाद ले रहे हैं। मंत्रोच्चार, घंटों की गूंज और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धा का यह दृश्य यह साबित करता है कि सच्ची आस्था किसी भी परिस्थिति में डगमगाती नहीं, बल्कि और मजबूत होकर सामने आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...