सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी,हिंदुस्तान संवाददाता । कला -संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरा प्रखंड के बाजितपुर में विचार गोष्ठी सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुरादपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार बाजितपुरी के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लेखा पदाधिकारी प्रियरंजन राय ने की व संचालन गीतकार गीतेश ने किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने जिले की साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा के क्रम में अप्रैल माह में होनेवाले सीतामढ़ी लिटरेचर फेस्टिवल -2026 व शीघ्र ही प्रकाशित होनेवाली पुस्तक 'सीतामढ़ी के व्यक्ति विशेष भाग -2' की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रति माह अलग-अलग विद्यालयों में जाकर 'मोबाइल से दूरी- बच्चों के लिए जरूरी ' कार्यक्रम के तहत साहित्यिक परिचर्च...