नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- अमेरिका की शिकागो युनिवर्सीटी में राहुल गांधी के पाकिस्तान और भारत को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी गलियारों में हंगामा हो गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर वार करते हुए उन्हें पाकिस्तान का फैन बॉय बता दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि वह विदेशी धरती पर देश की छवि धूमिल करते हैं और उन्हें देशहित की भी कोई परवाह नहीं है। राहुल गांधी ने ईरान युद्ध को लेकर कहा कि एक तरफ पाकिस्तान आगे आकर ईरान और अमेरिका से बात कर रहा था तो वहीं भारत उस चर्चा में कहीं नहीं था। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। यह तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच चर्चा के दौरान की थ...