नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के बाद अब बीजेपी भी हमलावर है। बीजपी विधायक उमंग बजाज ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक प्रेग्नेंट पत्रकार के साथ बदसलूकी की और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा, स्थानीय विधायक होने के नाते मैं यहां आया। हमने उनका हाल-चाल पूछा और पत्रकार ऋचा पाराशर ऐडमिट करवाया। उनकी स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने शर्मनाक हरकत की है। बजाज ने कहा, अगर कोई पत्रकार कुछ पूछता है तो उसका जवाब देना चाहिए ना की जमीन पर गिरा देना चाहिए। देश के युवाओं को भी संदेश आपको देखना चाहिए कि भाषण से कुछ नहीं होता। ये कहते हैं कि हम महिलाओं को सम्मान करते हैं। लेकिन बोलने से कुछ नहीं होता, करने से होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सिर्फ अपना काम कर रही थी...