'राहुल गांधी के बिना कोई कुछ नहीं है, गलतफहमी मत पालना'; सपा से गठबंधन पर इमरान मसूद
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा? यूपी की राजनीति में इस समय यह सवाल काफी प्रमुखता से उठाया जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से गठबंधन संबंधी बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। शनिवार को उन्होंने कहा कि हम लोग अपने काम को लेकर आश्वस्त हैं। कांग्रेस किसी के भरोसे नहीं है। हम अपने काम पर पूरी तरह से लगे हुए हैं। मसूद ने कहा, 'देश में जो माहौल है उसे राहुल गांधी ने तैयार किया है। राहुल किसी से डरते नहीं हैं और हम लड़ेंगे।' यह भी पढ़ें- जो जीते वो सीट ले ले. कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश ने तय कर दी गठबंधन की शर्त इमरान मसूद ने कहा, 'कल यह पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस किस तरह से सड़क पर उतरी थी। कांग्रेस किसी से दबने और डरने वाली पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.