अल्मोड़ा, मई 31 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। चार जून को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के आने से उत्तराखंड के युवाओं के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। युवाओं और छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। कहा कि युवा अग्निवीर,रोजगार, शिक्षा, पलायन, संविदा व आउटसोर्सिंग जैसी समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। कहा कि चार जून को बड़ी संख्या में युवा व छात्र कार्यक्रम में भाग लेकर राज्य के युवाओं की ताकत और एकजुटता का परिचय देंगे। यह भी पढ़ें- रैली को एहतिहासिक बनाने को पूरा जोर लगाएगी कांग्रेस यहां विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर...