गोड्डा, अक्टूबर 7 -- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम सांसद इन दिनों चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा- "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन के बाद,अगला आंदोलन सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के ख़िलाफ़ राहुल गांधी जी और विपक्षी दल करेंगे?"राहुल गांधी को बताया सोरोस का एजेंट निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए ट्विट में राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट में आगे लिखा- "लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ इस्तीफा का नाटक हो चुका, प्रधानमंत्री जी के खिलाफ रोज हो रहा है, राष्ट्रपति महोदया को खिलौना बोला जा चुका है, विपक्षी सांसद रोज जजों को गालियाँ दे रहे हैं।" इसके बाद राहुल गांध...