गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर। चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में भामाशाह को याद करते हुए राष्ट्र प्रथम, व्यापार बाद में का संकल्प लिया गया। सिंघानिया ने कहा कि भामाशाह जी केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं बल्कि वित्त विशेषज्ञ और युग-प्रवर्तक दानवीर थे। उन्होंने सिद्ध किया कि व्यापार का असली उद्देश्य केवल धन-संचय नहीं, बल्कि संकट के समय राष्ट्र के काम आना है। इस दौरान विजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मनोज गोयल, पवन सिंघानिया, आंनद गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, संजय कश्यप, पवन गुप्ता, सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल आज करेगा वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए भामाशाह यह भी पढ़ें- सपा ने भामाशाह की जयंती मनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...