नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। तावड़े ने 14 नवंबर को यानी बाल दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए 'राष्ट्रीय बालक' को 'दुखी' करने के लिए माफी मांगी। उनका यह तंज कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर था, जिसमें पार्टी मात्र 6 सीटों पर सिमट गई। तावड़े ने लिखा, हम 'राष्ट्रीय बालक' को बाल दिवस पर अपसेट करने के लिए क्षमा चाहते हैं। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.