नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- रामानंद सागर की रामायण के अलावा दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की महाभारत ने भी दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। इस सीरियल के किरदारों को आज भी उनके महाभारत वाले रोल से जाना जाता है। इस सीरियल में दुर्योधन का रोल निभाने वाले पुनीत इस्सर ने रामायण पर बनने वाली फिल्मों, सीरियल्स और स्टेज प्ले को लेकर बात की। उन्होंने निराशा व्यक्त की कैसे आज के समय में रावण को हीरो और भगवान राम को म्यूट दिखाया जाता है। रामायण-महाभारत पर आधारित प्ले लिखने को लेकर पुनीत ने की बात अमित भाटिया के यूट्यूब चैनल से खास बातचीत में पुनीत ने महाभारत पर आधारित अपने स्टेज प्ले को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि महाभारत 40 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन फैंस उन्हें आज भी दुर्योधन के रोल की वजह से जानते हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने महाभारत पर ...