नई दिल्ली, अगस्त 20 -- रणबीर कपूर फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर, भगवान राम का किरदार निभाएंगे। बता दें कि इससे पहले फिल्म आदिपुरुष भी आई थी और उसमें प्रभास लीड रोल में थे जिन्होंने राम का किरदार निभाया था। अब जबसे रणबीर का रामायण से लुक सामने आया है तबसे दोनों एक्टर्स के राम के लुक में काफी कम्पैरिजन हो रहा है। अब इस बीच हम दोनों ऑनस्क्रीन राम के बारे में बताते हैं कि किसकी फिल्म ने ससे ज्यादा कमाई की है और इनका आईएमडीबी एवरेज क्या है।रामायण के राम-रणबीर के बारे में जानें रणबीर की बात करें तो उन्होंने फिल्म सावरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। रणबीर के साथ फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में थीं। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। रणबीर ने अब तक 21 फिल्में की हैं। एक्टर का आईएमडीबी एवर...