गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) गोरखपुर की ओर से गोलघर में एक होटल में आयोजित छह दिवसीय भव्य रामकथा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को आध्यात्मिक उल्लास के बीच विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संकीर्तन और कीर्तन से हुई, जिससे पूरा परिसर हरे कृष्ण महा-मंत्र और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद श्री रामायण आरती संपन्न हुई। श्री रामकथा के दूसरे दिवस में 'राम वन गमन' प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक इस्कॉन के रीजनल सेक्रेटरी देवकीनंदन ने प्रभु श्रीराम के वनवास, उनके त्याग, धर्मपालन, मर्यादा और आदर्श जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी श्रीराम ने धर्म और कर्तव्य का पालन कर समाज के लिए आदर्श प्रस...