नई दिल्ली, जून 28 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार गरमाया हुआ है। एक तरफ पुलिस और SIT जांच-पड़ताल में जुटी है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष द्वारा बयानबाजी की बौछार हो रही है। जाने-माने शिक्षक अवध ओझा का ऐसा बयान सामने आया है, जिसकी चर्चाएं तेजी से होने लगी हैं। अवध ओझा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा- "राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है।" आखिर उन्होंने ऐसा किस आधार पर कहा। ये बयान तब आया है, जब 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और पैसों की बरामदगी के साथ-साथ चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। जानिए अवध ओझा द्वारा ऐसा कहने का क्या आधार है।राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई, दरअसल. अवध ओझा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ...