समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- पूसा,। विद्यापति कर्मभूमि उत्थान मंच ओइनी, पूसा के तत्वावधान में शनिवार को जगत जननी जानकी पूजन का आयोजन किया गया। मिथिला की प्राचीन राजधानी, ओइनी (वैनी) व विद्यापति की कर्मभूमि राजा शिव सिंह डीह नाम से चर्चित स्थल पर आयोजित पूजन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान आचार्य पंडित चंदन कुमार विवेक के मार्गदर्शन में यजमान आचार्य पंडित शिवेश झा ने पूजन कार्य पूर्ण किया। मौके पर रमेश कुमार झा 'गुलाब, 'विवेक भारद्वाज, शैलेश कुमार झा, अनिमेश भारद्वाज, निर्मल कुमार झा, बैद्यनाथ झा, परमानन्द पाण्डेय, पप्पू पंडित, विनोद राउत, मुकेश कुमार झा आदि मौजूद थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर में राम का चरित्र व नारी में सीता का सतीत्व मानव के लिए प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- भई प्रगट कुमारी भूमि-विदारी जनहित...