हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित गोल्ज्यू धाम मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य पंकज जोशी ने रामकथा की महिमा बताते हुए कहा कि श्रद्धा से सुनी गई कथा पूर्ण फलदायी होती है। इसके श्रवण से मनुष्य के समस्त विषय-विकार वैसे ही नष्ट हो जाते हैं, जैसे शेर की दहाड़ से भेड़िए भाग जाते हैं। स्वयं भगवान शिव ने भी माता सती संग राम कथा का श्रवण किया था। कथा में मुख्य यजमान शैलेंद्र भंडारी व बबीता भंडारी रहे। इस दौरान प्रताप सिंह जीना, ललित शाह, रूपा शाह, पंडित प्रमोद जोशी, बिमला भंडारी, कला शाही, भगवती बिष्ट, पुष्पा भंडारी, अनीता सांगुड़ी, नीता बोरा, शोभा शाही, दीपा, रेखा कुंवर, सुरेश चंद्र पांडे, गजेंद्र सिंह राणा, नीरज पांडे, हिमांशु शाही, सुंदर गौनी, किशोर अधिकारी और गिरीश शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंद...