नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में है। हाल ही में इसका पहला टीजर रिलीज किया गया है जिसमें रणबीर कपूर का 'राम' लुक सामने आया। इस फिल्म में एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट और काफी ज्यादा पैसा टेक्निकल चीजों पर खर्च किया गया है। अब इस मेगा-प्रोजेक्ट की स्टार कास्ट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अमिताभ बच्चन के दामाद और मशहूर एक्टर कुणाल कपूर इस फिल्म में 'इंद्र' की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।इंद्र और रावण में दिखाया जाएगा भयंकर युद्ध फिल्म में कुणाल कपूर का किरदार केवल कैमियो तक सीमित नहीं होगा, बल्कि उन्हें एक बेहद ताकतवर अवतार में दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो फिल्म में कुणाल कपूर (इंद्र) और KGF स्टार यश (रावण) के बीच एक युद्ध का सीन दिखाया जाएगा। यह मुकाबला फिल्म के सबसे बड़े...